सनकी पति ने की पत्नी की गोलीमार का हत्या

रांची: राजधानी रांची में शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है।डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला इलाके की है जहां पर एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी।महिला की शिनाख्त तरन्नुम परवीन के तौर पर की गयी। महिला का पति घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
घटना के बाद डोरंडा थाना की पुलिस जांच में जुट गयी। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो महिला बेजान बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसके सिर में गोली लगी है। उसके बायें हाथ में पिस्टल फंसा हुआ था।
वहीं आसपास के लोगों ने कहा पति और पत्नी के बीच पिछले कुछ महीने से विवाद चल रहा था। शनिवार को यह विवाद अचानक उग्र हो गया। कहा जा रहा है कि इसी दौरान पति ने अपना आपा खो दिया। घरेलू झगड़े के दौरान आरोपी पति ने कथित तौर पर हथियार निकाला और अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घर के अंदर हुई इस फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पति से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *