कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बीएलए को दिया नियुक्ति पत्र
खूंटी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशित प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम के दरम्यान जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की उपस्थिति एवं कर्रा प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा की अध्यक्षता में कर्रा रामसिंह के आवासीय परिसर में बूथ लेवल एजेंटों एवं पंचायत पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने उपस्थित BLA को नियुक्ति प्रपत्र प्रदान किया।और साथ ही कहा कि आप सभी पदाधिकारियों से एक ही निवेदन है कि कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जन जन तक जाऐ।
साथ ही मनरेगा के तहत उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध कैसे ग्रामीण अब 100 दिन के रोजगार गारंटी से वंचित हो जाएंगे।
SIR के तहत जिला SIR ट्रेनर सह मुरहू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार साहू ने SIR के बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तारपूर्वक अपने विचारों को रखा कि कैसे SIR शुरू होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर काम करेंगे तथा एक मतदाता का नाम नहीं छूटे।
वही आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने पेसा कानून पर कांग्रेस की उपलब्धि बताई और कहा कि आज जो झारखंड में पेसा कानून ग्राम सभा में पारित होने के कगार मे है वो कांग्रेस की ही देन है और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन कि वे अपने क्षेत्रों में इस बात को लोगों को बताने पर जोर दिया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष मानुएल सांगा, जगेश्वर गोप,रामसिंह जी, भोला खां, एलेक्सिस परधिया, सुलेमान धान,अनमोल होरो, विक्टर कच्छप, आकाश बेक, लुईस होरो, भंगा पाहन, असीम होरो आदि उपस्थित थे ।



