अमरेश्वरधाम श्रावणी मेला में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने की जरूरत : अरुण साबू

खूंटी : मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र के अंगरबाड़ी स्थित अमरेश्वरधाम श्रावणी मेला में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। दूर-दुराज से सैकड़ों की संख्या मे श्रदहलुओं का आने का सिलसिला जारी है। वहीं मेला में भी काफी भीड़ देखी जा रही है। मेला में खाने-पीने से लेकर मनोराजन का भी साधान है। इस बीच मुरहू प्रखण्ड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा कि अमरेश्वरधाम मेला परिसर में श्रद्धालुओं ने रहने,खाने,शौचालय की सुविधा तय दर पर उपलब्ध है।    

इसमें भी तय दर या प्रिंट दर से अधिक यदि रुपये की मांग करता है या परेशान करते हैं तो लिखित शिकायत मंदिर प्रांगण के कार्यलय या सरकार के अधिकारी  को लिखित पत्र प्राप्ती या ऑनलाइन मेल के द्वारा बीडीओ  मुरहु के मेल पर किया जा सकता है।

इसके साथ खाने-पीने की चीजों में निर्देशानुसार कोई अनियमितता पाई जाती है तो इस पर कानूनी कार्रवाई ही होगी।

इसके लिए उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि जिले के फ़ूड विभाग और स्वास्थ्य विभाग से विशेष तौर पर पूरे सावन में लगने वाले इस सावन महोत्सव में खाने-पीने की चीजे सहित अन्य पैकिंग खाद्य पदार्थों का लगातार जांच कर उसपर निगरानी रखने की जरूरत है। कोई भी शिकायत की जांच त्वरित करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

साथ ही आम जनों से आग्रह किया है कि ऐसी कोई भी शिकायत मिलने पर अभिलंब से व्हाट्सएप पर मैसेज दे। दुकानदारों से निवेदन किया है कि कोई भी ऐसी घटिया सामग्री या एक्सपायरी समान अपनी दुकानों पर नहीं बचेंगे, जिससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो और आप पर जिला प्रशासन कार्रवाई करने को बाध्य हो जाए।

उन्होंने सावन महोत्सव को शांति और सुगमता से भक्तों का ध्यान रखते हुए संपन्न कराने की व्यवस्था करने की बातें कही है। किसी प्रकार की कोई भीड़-भाड़ में दुर्घटना ना हो कोई अफवाह ना फैले इसका पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।

रात में लगने वाले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर कमेटी उचित संख्या में अपने सहयोगियों को जागृत रखेंगे ताकि कोई भी ऐसी अप्रिय घटना ना घटे जिससे आए हुए लोगों को कोई नुकसान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *