वोट चोरी रोकने के लिए कांग्रेस का बीएलए सम्मेलन, प्रभारी के. राजू,विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप सहित शीर्ष नेता हुए शामिल
गणादेश,रांची : झारखंड में अगले महीने से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने वाला है। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर नाम जोड़ने–काटने का काम करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि कई बार बीएलओ द्वारा मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाते हैं। इसी आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने राज्य के सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात किए हैं, ताकि ‘वोट चोरी’ की किसी भी कोशिश को रोका जा सके। इसी उद्देश्य से गुरुवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के लूपुंगटोली में बीएलए सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बीएलए और कार्यकर्ता शामिल हुए।सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं सह-प्रभारी बेला प्रसाद ने की, जबकि संचालन खिजरी के कांग्रेस विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष राजेश कच्छप ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सिमडेगा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।अपने संबोधन में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और बीएलए को बूथ स्तर पर बेहद सतर्क रहना होगा। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 28 दिसंबर को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएं और 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बिहार में 65 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया था, लेकिन झारखंड में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के. राजू ने कहा कि गांवों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती से ही संभव है।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने सभी बीएलए और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विधायक के धर्म पत्नी रिया तिर्की, शाहजादा अनवर, रियाज अहमद, अशोक मिश्र, दुतिनाथ महतो, अली इमाम परवेज, माधो कच्छप, सतीश पंडा, विजय टोप्पो, तुलसी खरवार, एतवा उरांव, हरिमोहन महतो, एतवा मुण्डा, श्रवण मुण्डा, राजेंद्र मुण्डा, दीपा उरांव, आशा कच्छप, मेरी तिर्की, अनीता देवी, सुरेश साहु, रशीद अंसारी, रिजवान अंसारी, शिबू साहू, शिवदास गोस्वामी, धरमु नायक, सुकरा उरांव, शाहवीर लोहरा, शिलास टूटी, कल्याण लिण्डा, रीता होरो, जफर इमाम, सफीउल्हा अंसारी, कमिश्नर मुण्डा, रमेश पाण्डेय एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



