लायन्स ईस्ट निरामया अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए उपहार योजना

रांची: शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी प्रकाश टेकरीवाल की माता तारादेवी टेकरीवाल ने लायन्स ईस्ट निरामया अस्पताल मे 100 नवजात शिशुओं के लिए उपहार स्वरुप वस्त्र एवं अन्य सामग्री दान स्वरुप सौंपा. अस्पताल द्वारा इसे निःशुल्क वितरित किया जायेगा. क्लब के अध्यक्ष ला भारतेन्दु झा ने टेकरीवाल परिवार का आभार प्रकट किया एवम अस्पताल के माध्यम से उत्कृष्ट सेवा करने की प्रतिबद्धता को दुहराया.
अस्पताल परिसर मे आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगायी गयी जिसमें 65 लोगों ने नेत्र, ब्लड प्रेसर और मधुमेह की जांच करा कर उचित सलाह प्राप्त किया.
इस अवसर पर निरामया अस्पताल के चेयरमेन राजेश गुप्ता, सचिव संजय पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, राजीव लोचन, मनोज नरेडी, राम बालक वर्मा, डॉ सुरंजन सरकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *