22 से 31 जनवरी तक जिले के थानों में अलग-अलग भर्ती शिविर का किया जाएगा आयोजन

खूंटी: सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा जिला के अलग-अलग थाना परिसर में दिनांक 22.01.23 से 31.01.23 तक भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती शिविर में 750 सुरक्षा जवान एवं 250 सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को सेंट्रल ट्रेंनिंग अकाॅडमी गढ़वा में 1 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पी टी ड्रिल, थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालय की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के तहत विभिन्न स्थानों पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए भर्ती अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा जवान की उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं वजन 56 किलो से ऊपर होना चाहिए। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष, ऊंचाई 170 सेंटीमीटर एवं वजन 56 किलो है।
उक्त अधिकारी ने बताया कि दिनांक 22 जनवरी 2023 तोरपा थाना, 23 जनवरी 2023 को रनिया थाना, 24 जनवरी 2023 को मुरहू थाना, 25 जनवरी 2023 को जरियागढ थाना, 26 जनवरी 2023 को मारंगहादा, 27 जनवरी 2023 को तपकरा थाना, 28 जनवरी 2023 को अड़की थाना, 29 जनवरी 2023 को सायको थाना परिसर, 30 जनवरी 2023 कर्रा थाना परिसर एवं 31 जनवरी 2023 खूंटी थाना परिसर में शारीरिक मापदंड एवं लिखित परीक्षा नी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी जवानों को एसआईएस इंडिया लिमिटेड में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
भर्ती अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद तैनात जवानों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता योग्यता अनुसार, सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन बोनस, ग्रेविटी, ईएसआई ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल आवास एवं दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *