विश्व आदिवासी दिवस पर खूंटी जिला कांग्रेस की टीम ने कई आदिवासी गांव का दौरा कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

खूंटी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की टीम ने मुरहू प्रखंड अंतर्गत कई आदिवासी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान हासाबेड़ा, मामईल, बिंदा, गुल्लू, रूमतकॆल, कॊनवॎऻ सहित अन्य गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया गया।

दौरान-ए-भ्रमण सबसे जटिल समस्या जमीन संबंधी ऑनलाइन रसीद और भूमि विवाद की सामने आई। साथ ही सड़क और नाली की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। कई जगहों पर तो हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना भी चुनौती बन जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण रोजमर्रा के कामकाज, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। इस मौके पर टीम ने सरकार द्वारा हाल ही में दिए गए वन पट्टा के लाभार्थियों से भी मुलाकात कर दस्तावेजों का सत्यापन किया।

दौरे में जिला परिषद सदस्य शाह, कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील संगा, जिला महासचिव सयूम अंसारी, जिला सचिव साबिर अंसारी, अलोक रितेश डूगडूग, रोशन सोए, मूरूम वीर सिंह मुंडा समेत कई नेता शामिल रहे। सभी ने गांव-गांव घूमकर समस्याओं की विस्तृत जानकारी जुटाई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *