भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षा बंधन पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रांची :भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षा बंधन शनिवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही घर-घर में पर्व की तैयारियां जोरों पर रहीं। बहनों ने स्नान-पूजन कर सुंदर थाल सजाई, जिसमें राखी, अक्षत, रोली, दीपक और मिठाई रखी गई। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा को उनकी बहन ने राखी बंधी।इसके साथ ही उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद ने सभी शुभकनाएं दी।
भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाई देकर उनके प्रेम और विश्वास का सम्मान किया, साथ ही जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दोहराया। इस अवसर पर घर-परिवार और रिश्तों में विशेष रौनक देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पर्व की खुशियों में शामिल रहे।
शहर से लेकर गांव तक बाजारों में राखी और मिठाइयों की खरीददारी को लेकर दिनभर चहल-पहल रही। रंग-बिरंगी राखियां, मिठाइयों की मिठास और भाई-बहन के रिश्ते की गर्मजोशी ने पूरे वातावरण को भावनाओं से सराबोर कर दिया। यह पवित्र त्योहार न केवल रिश्तों में मिठास घोलता है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक एकजुटता का भी संदेश देता है।



