आजसू की मांडर महाविद्यालय इकाई पुनर्गठित

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ मांडर कॉलेज इकाई का पुनर्गठन सह विस्तारीकरण रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला एवं दीपक दुबे के नेतृत्व में हुआ।
मौके पर मौजूद अभिषेक शुक्ला एवं दीपक दुबे ने आजसू के सभी नए सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर किया।

प्रभारी: कुणाल कुमार महतो
सह प्रभारी: सुभम पांडे
अध्यक्ष: विक्की कुमार
कार्यकारी अध्यक्ष: पंकज कुमार पंडित
महासचिव: सूरज महतो
वरीय उपाध्यक्ष: सुभम गुप्ता
उपाध्यक्ष: अफजल खान,सुरेंद्र कुमार सिंह, आरती कुमारी, नीतीश कुमार, सुलेंद्र सिंह अभय।
सचिव: अनिका कुमारी, साक्षी कुमारी, अनुज कुमार,रोहित उरांव,आनंद कुमार।
सह सचिव: संजीत कुमार महतो, सुरेश महतो, नीरज कुमार।
कोषाध्यक्ष: आरती कुमारी, मोनिका कुमारी।
मीडिया प्रभारी: संजीत महतो
सोशल मीडिया प्रभारी: सयीदुर रहमान।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए रांची विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां समय-समय पर चलाई जाती है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
वही दीपक दुबे ने कहा कि आजसू सालोंभर उच्च विद्यालय कैंपस में छात्रहित में काम करती हैं और छात्रहित के मुद्दों पर मुखर रहती है जिसके कारण यहां के तमाम छात्र छात्राओं को झुकाओ आजसू के ऊपर बढ़ रहा है एवं यहां के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर आजसू से जुड़े हैं।

मौके पर मुख्य रूप से रांची विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक शुक्ला, दीपक दुबे, शुभम पांडे, शुभम गुप्ता, विक्की कुमार, सूरज महतो, आरती कुमारी, अनिका कुमारी, संजीत महतो , मोनिका कुमारी, आरती कुमारी, साक्षी कुमारी, नीतीश कुमार, अनुज,अभय, नीरज, सुरेश, अफजल शाह, सैयदउर रहमान के अलावा अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *