सेकेंड ऑल इंडिया जज बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 का भव्य शुभारंभ,झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन

रांची:झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित सेकेंड ऑल इंडिया जज बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को राजधानी रांची में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी तथा भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री निक्की प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह का आयोजन खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम (मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम भावना, सहनशीलता और आपसी सहयोग जैसे मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न्यायपालिका से जुड़े माननीय पदाधिकारियों को अपने व्यस्त न्यायिक दायित्वों के साथ संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
यह दो दिवसीय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 03 से 04 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के 09 विभिन्न उच्च न्यायालयों—झारखंड, इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, बॉम्बे, ओडिशा, राजस्थान, केरल एवं कर्नाटक—से आए कुल 31 माननीय न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य न्यायपालिका के सदस्यों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, सकारात्मक ऊर्जा तथा शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
टूर्नामेंट के दौरान मेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, वूमेन्स सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स—चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें माननीय न्यायाधीश अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उच्च न्यायालय द्वारा इस प्रतियोगिता के सफल एवं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *