21को बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में होगा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन

रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में21अगस्त को द्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को समिति कार्यालय में जयन्त झा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
रुद्राभिषेक यज्ञ विधिवत पूरे बैदिक मंत्रोचार के साथ पंडित मुकेश झा शास्त्री के द्वारा किया जायेगा। यजमान में समिति के जयन्त झा रहेंगे। रुद्राभिषेक यज्ञ दोपहर 1:00 बजे से शुरुआत होगी जो शाम 6:00 बजे तक चलेगी।रुद्राभिषेक यज्ञ के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा एवं निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय मुख्य अतिथि रहेंगे। आज के बैठक में समिति के ज्ञानदेव झा, अमरेंद्र मोहन झा, उदितनारायण ठाकुर, लेखानन्द झा, श्रेस्ट नारायण झा, भावेश चंद्रा, मृत्युंजय झा, पुर्णेन्दु ठाकुर, ऋतुनाथ झा, अनूप झा, डॉ पंकज रॉय, धर्मेंद्र सिंह, हेमंत झा, भानु कच्छप, रमेश भारती, बिमल कच्छप आदि ने भाग लेकर बैठक को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *