ब्रेकिंग न्यूज: लातेहार में यात्रियों से भरी बस पलटी, पांच लोगों की मौत,कई घायल

रांची:झारखंड के लातेहार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ से आ रही यात्रियों से भरी बस लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा घाटी में
में पलट गई। इस घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस पर 40 यात्री सवार थे। अभी शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। लेकिन झारखंड-छत्तीसगढ़ बोर्डर पर यह घटना घट गई। बताया यह भी जा रहा है कि अब भी कुछ लोग बस के नीचे दबकर फंसे हुए हैं, जिनको रेस्क्यू करने का प्रयास स्थानीय पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *