सीता सोरेन के बाद जेएमएम छोड़ने का अब किसकी है बारी …

रांची: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने झामुमो को एक बड़ा झटका देने का काम किया है। सोरेन परिवार की मजबूत नेत्री जामा विधायक को अपने खेमे में करने का काम किया है।
सीता सोरेन की नाराजगी बीते एक साल से पार्टी के अंदर थी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री बनने की उनकी चाहत थी और उन्होंने पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को अपनी भावनाओं को व्यक्त कर दिया था। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने उन्हें आश्वासन भी दिया था। लेकिन चंपाई सोरेन मंत्री मंडल गठन होने के बाद भी सीता सोरेन को मंत्री नहीं बनाया गया। इससे सीता सोरेन में नाराजगी हो गई। इसके अलावा झामुमो ने लोकसभा चुनाव में कल्पना सोरेन को प्रमोट किया। इससे भी सीता सोरेन नाराज हो गई।
आखिर सीता सोरेन ने अपने सभी पद से इस्तीफा दे दिया। सीता सोरेन दुमका लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर लड़ेगी।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो झामुमो से कई और नाराज विधायक सीता के नक्शे कदम पर चलने की योजना है। ऑपरेशन कमल झामुमो पर काम कर रहा है। अब देखना होगा कि अगला नंबर किसका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *