अमर्त्य ने बिहार बदलाव सभा से जनसुराज में अपनी दावेदारी को किया मजबूत
भागलपुर। जनसुराज पार्टी के वर्तमान जिला सचिव अमर्त्य बंधुल ने गुरुवार को पाइन विला कैफे में आयोजित “बिहार बदलाव सभा” में अपनी राजनीतिक दावेदारी को नई ऊर्जा दी। यह कार्यक्रम शहर के प्रबुद्ध जनों और समाज के विभिन्न तबकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राज्य स्तरीय कोर कमिटी सदस्य नीलिमा झा ने की। सभा की शुरुआत “इतनी शक्ति हमें देना दाता” प्रार्थना गीत से हुई और इसके पश्चात अंगिका के लोकप्रिय कवि राजकुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
अमर्त्य ने रखी अपनी बात
अपने संबोधन में अमर्त्य बंधुल ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर से हुई, और आगे की शिक्षा के बाद उन्होंने अकाउंटिंग क्षेत्र की वैश्विक कंपनी डेलॉइट में चार वर्षों तक काम किया। फिर वे भागलपुर लौटे और अपने व्यवसाय के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए। उन्होंने कहा कि वे प्रशांत किशोर की विचारधारा से प्रभावित होकर जनसुराज अभियान से जुड़े और पार्टी निर्माण के समय से अब तक कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।
अमर्त्य ने यह भरोसा जताया कि वह जनहित में हमेशा खड़े रहेंगे और कभी भी अपने लोगों को नीचा नहीं महसूस करने देंगे। उन्होंने भागलपुर की प्रमुख समस्याओं जैसे बेरोजगारी, शिक्षा, व्यवसाय, स्वच्छता और प्रशासनिक पारदर्शिता पर खुलकर अपनी बात रखी।
प्रमुख उद्योगपतियों और शिक्षाविदों का समर्थन
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने अमर्त्य के नेतृत्व को “नई सोच का प्रतीक” बताया और जनता से जनसुराज को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे पढ़े-लिखे, बेदाग युवा को नेतृत्व का अवसर मिलता है, तो बदलाव निश्चित है।
ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव आलोक अग्रवाल, अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, तथा सदस्य राजीव प्रदीप, अजय कनोडिया सहित सभी सदस्यों ने एकमत से अमर्त्य के नेतृत्व पर भरोसा जताया।
तिलकामांझी विश्वविद्यालय के पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. योगेंद्र ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर सवाल उठाए और साथ ही कहा कि अमर्त्य जैसे शिक्षित युवा के पास शिक्षा सुधार की क्षमता है।
पार्टी नेतृत्व का विश्वास
जनसुराज पार्टी के भागलपुर जिला अध्यक्ष अरविंद साह ने सभी उपस्थित जनों का आभार जताया और कहा कि पार्टी पूरी स्पष्टता और विचारधारा के साथ राजनीति कर रही है। उन्होंने अमर्त्य जैसे युवाओं को नेतृत्व में आगे लाकर बदलाव की उम्मीद को मज़बूत किया।
उपस्थिति और समर्थन
सभा में शहर के विभिन्न क्षेत्र जैसे कला, सामाजिक कार्य, व्यापार, पत्रकारिता और शिक्षा से जुड़ी हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख उपस्थित जनों में:
आदित्य झा, इंतेसार आलम, राजेश शुक्ला, अभिषेक मंडल, शुभम, चंदन, आशीष मणि, खुशबू, देवज्योति मुखर्जी, अनुज सिंह
प्रबुद्ध जनों में: शिव शंकर सिंह पारिजात, रंगकर्मी दीपू, RTI एक्टिविस्ट अजीत सिंह, मंजूषा कलाकार मनोज पंडित, शिरोमणि, दिलीप घोष (राढी बांधव समिति), अहमद हुसैन (शाह मार्केट), अंगिका कवि राजकुमार आदि शामिल रहे।



