मां नर्मदा परिक्रमा के अन्तिम दिन विधि विधान से हुआ पूजा अर्चना
अमरकंटक: अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में एक मई 2026 अमरकंटक से संकल्प के साथ मोटर साइकिल से मां नर्मदा जी की परिक्रमा में निकले थे। जो 14 मई को परिक्रमा पूर्ण कर अमरकंटक वापस पहुंच कर मां नर्मदा मन्दिर के प्रमुख पुजारी उमेश कुमार द्विवेदी ( बंटी महाराज ) के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां नर्मदा में जल अभिषेक किया गया। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामनारायण मिश्रा, सुखलाल तुरकर, मेहतलाल कटरे, गणेश पाण्डे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अमरकंटक के समाज सेवी एवं मां नर्मदा मैया के प्रमुख पुजारी उमेश कुमार द्विवेदी ( बंटी महाराज ) को अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के द्वारा शहडोल सम्भाग का सम्भागीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बंटी महाराज ने कहा कि संगठन में जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका मै ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाकर संगठन के 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग प्रदान करूंगा। बंटी महाराज ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर मां नर्मदा मैया की पावन भूमि अमरकंटक में बरसात के पश्चात सन्त समागम का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में देश और विदेश के सन्तों को आमंत्रित किया जायेगा। आपने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया।



