बीआईटी मेसरा में ग्रीन एनर्जी पर पांच दिवसीय एफडीपी संपन्न

रांची : बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इमर्जिंग कंट्रोल एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल ग्रीन एनर्जी सिस्टम्स विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया।

समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश ने कहा कि ग्रीन एनर्जी और डिजिटल कंट्रोल टेक्नोलॉजी आने वाले समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट ग्रिड, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एलओटी आधारित तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुधांशु कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एफडीपी  के माध्यम से शिक्षकों एवं शोधार्थियों को नई तकनीकों और उद्योग की जरूरतों को समझने का अवसर मिला। वहीं सह-समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं डॉ. गौरी शंकर गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का आयोजन बीआईटी मेसरा के आर एंड डी  बिल्डिंग स्थित सेमिनार हॉल में हाइब्रिड मोड में किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *