जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में विचार विमर्श​

खूंटी: समाहरणालय स्थित सभागार में आज जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकों हेतु आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुँच पथ, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यटन स्थलों के समुचित प्रचार-प्रसार एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पर्यटन को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करने को कहा गया। इस दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने कई आवश्यक सुझाव एवं प्रस्ताव भी दिए।
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन स्थलों पर आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु विभागीय समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना प्राथमिकता है।
बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिला खेल पदाधिकारी-सह-जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *