चितरपुर स्थित आरक्षी शिविर के पास ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 21 दोपहिया वाहनों से वसूला ₹20,000 जुर्माना

चितरपुर : आरक्षी शिविर के पास शनिवार को रामगढ़ के ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र मंडल ने किया। इस दौरान सड़क से बगैर हेलमेट के गुजरने वाले लोगों की बाइक जब्त करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया। बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों और ट्रिपल लोड चलने वालों का एक हजार का चालान काटा गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 16 दो पहिया वाहनों से 15 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। जबकि 5 दोपहिया वाहनों का 5 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया। इस प्रकार कुल 21 दोपहिया वाहनों से कुल 20 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। वाहन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक पुलिस के आरक्षी मो. मोकिम अंसारी, अजीत मेहता एवं अर्जुन उरांव नोन्हा सहित पैंथर पुलिस के कई जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *