पटना में गंगा नदी में तैरता दिखा राम नाम लिखा पत्थर, उमड़ी भीड़

पटना : पटना के गंगा नदी में शुक्रवार को एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला है। जहां स्थानीय लोगों ने पानी में पत्थर तैरते हुए दिखा। वहीं इस वाक्या को देख सभी हैरान रह गए। साथ ही इस पत्थर को देखने के लिए कई लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दो युवकों ने तैर कर पत्थर को नदी से बाहर निकाल लिया है। बताया दें कि इस पत्थर पर राम लिखा हुआ था। और यह पानी में तैर रहा था। दरअसल, पटना के राजा घाट पर गंगा नदी में तैरता हुआ एक पत्थर मिला। तैरते हुए पत्थर को देख लोग अचंभित रह गए। लोगों ने साहस दिखाया और दो युवक ने तैर कर पत्थर को गंगा नदी से बाहर निकाला। जब पत्थर को बाहर निकाल कर लाया गया तो लोगों ने देखा कि पत्थर पर राम लिखा हुआ था। वहीं स्थानीय लोगों ने इस पत्थर को राजा घाट के पास ही एक मंदिर के प्रांगण में रख दिया। लोग इसे राम सेतु की शिला बता रहे हैं। वहीं गंगा नदी से पत्थर निकाले जाने और उस पर राम लिखे होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली। उसके बाद लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। बता दें कि, लगातार श्रद्धालुओं का राजा घाट पर आना-जाना लगा हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस पत्थर राम लिखा है। वह इसका दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं। वहीं लोगों का कहना था कि राजा घाट का नाम बदलकर राम घाट होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *