उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
खूंटी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने जिले के ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा उपस्थित रहीं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन यंत्रों, ईवीएम के रख रखाव एवं लॉग बुक की जांच की एवं तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहने का निर्देश दिया।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस में ईवीएम के रख-रखाव का भौतिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम वेयर हाउस के रख रखाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु सभी मानकों की समीक्षा की गई।


