21 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए जोरदार आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
रांची :झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों राज्य कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड के समक्ष 21 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए जोरदार आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कया। प्रदर्शन की सूचना पूर्व में ही झारखंड सरकार को दी गई थी। आज झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऑल ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का भी समर्थन किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड सरकार को संबोधित 21 सूत्री मांगों से संबंधित संलेख महासंघ द्वारा आज समर्पित की गई। मुख्य मांगो में केन्द्र के अनुरूप शिक्षण भत्ता, परिवहन भत्ता,आज तक पूर्ण रूप से नहीं दी गई, अविलंब दी जाए। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग सहित सभी निरीक्षक संवर्ग को आज तक केंद्र के अनुरूप संशोधित वेतनमान 6500रु नहीं दी जा रही हैं, आज तक केंद्र के अनुरूप 4600 रु ग्रेड के बदले 4200 रु दी जा रही हैं जो अन्याय पूर्ण है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को आज तक मानव संसाधन नियमावली लेवल L 7 में नहीं जोड़ा गया,आज तक स्थाई समायोजन नहीं किया गया, इस संवर्ग की 40900 रु प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार में कार्यरत ऑफिस बॉय, ऑफिस अटेंडेंट, हाउस कीपर को आज तक मानव संसाधन नियमावली लेवल L 8 में नहीं जोड़ा गया,स्थाई समायोजन नहीं किया गया,इस संवर्ग को आज प्रतिदिन मानदेय लगभग 400 रु दी जा रही है,जबकि श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संशोधित मानदेय प्रतिदिन 783 रु की अनुशंसा किया गया है,नहीं दी जा रही है। स्थाई समायोजन नहीं किया जा रहा है। इस संवर्ग को 20000 रु प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार में कार्यरत MPW कर्मचारी को स्थाई समायोजन किया जाए। पंचायत सचिव संवर्ग को 2400 रु ग्रेड पे दिया जाय। जनसेवक संवर्ग को 4200 रु ग्रेड पे दिया जाय। मुफ्फसिल लिपिक संवर्ग को 2400 रु ग्रेड पे दिया जाय। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार में कार्यरत बीपीएम L 5, L 6 के कर्मियों को प्रतिमाह मानदेय 80000 रु दी जाय। इस संवर्ग को L 4 में NEW NRLM पॉलिसी के तहत जोड़ा जाय। स्थाई समायोजन किया जाए। राज्य कर्मियों की भांति सभी सुविधाएं दी जाए।राज्य में कार्यरत सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, संविदा कर्मियो, अनुबंध कर्मियो , आउट सोर्सिंग कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटर को स्थाई समायोजन जल्द किया जाए। महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश हाजरा, जामताड़ा समाहरणालय लिपिक को आज तक नियम विरुद्ध स्थानांतरण अवधि का बकाया वेतन न माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड सरकार के निदेश के बाऔजूद भी आज तक नहीं दी गई। अस्पताल प्रबंधक धनबाद श्रीमती तब्बसुम नाज का नियम विरुद्ध स्थानांतरण अवधि का बकाया वेतन आज तक माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड सरकार के निदेश के बाउजूद नहीं दी गई। 21 सूत्री मांगो को अविलंब लागू किया जाए। आज के आंदोलन में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह,पवन कुमार, अमरेंद्र कुमार, ,सहित महासंघ के करन कुमार गुप्ता, पंकज कुमार,श्याम लाल पासवान , रिंकु कुमार, मुकेश कुमार,बलराम कुमार, उपेन्द्र कुमार,अनिल कुमार साहू, चंद्रदेव कुमार, सरिता कुमारी, राहुल कुमार, कृष्णदेव, भूलेश,कुमार, अरुण कुमार , आशीष कुमार,पप्पू कुमार, एन कुजूर, अभिजीत, सूर्य प्रकाश, अमित कुमार, वीणा देवी, अभिषेक रंजन, विरोधी हांसदा, सुनीता देवी, पंकज कुमार,दुर्गा कुमारी ,छोटू कुमार, रंजय कुमार, शंभू कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए।



