बंद और चक्का जाम कराने उतरे इंडी गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं को नहीं मिला जनता का साथ:जीतन राम मांझी

पटना।बिहार में इंडी गठबंधन के नेताओं ने बिहार बंद व चक्का जाम के बहाने पूरी नौटंकी की। खूब तामझाम के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ इंडी गठबंधन के नेता मार्च के लिए निकले? लेकिन चार कदम पैदल नहीं चल पाए?उक्त बातें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहीं!वे बिहार बंद को लेकर सवालिया लहजे में पूछा कि किसी को पैदल चलने में तकलीफ हो रही थी? तो किसी को गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी। श्री मांझी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर पैदल चलता कर खुद गाड़ी पर सवार हो गए। वहीं
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं का मतलबी चरित्र आज एकबार फिर से उजागर हो गया है। बिहार की जनता इनके बरगलाने से भटकने वाली नहीं है। बिहार की जनता विकास के सही रास्ते को पहचानती है। लोकसभा चुनाव में ना इंडी गठबंधन का भ्रम वाला कार्ड देश में चला और ना ही बिहार विधानसभा चुनाव में आगे चलने वाला है।
मांझी ने कहा कि जिस तरह क्रिकेट में तेजस्वी यादव सुपर हिट हुए थे। वैसे ही आज हुई इंडी गठबंधन की बंदी भी सुपर फेल थी। इससे बड़ी हकीकत इंडी गठबंधन के नेताओं के लिए नहीं हो सकती। चुनाव तक दिल बहलाने के लिए ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *