बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

रांची :भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती के उपलक्ष में Canara Bank SC/ST Employees’ Welfare Association के बैनर तले , केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिनके मुख्य अतिथि अंचल उप महाप्रबंधक मनोज मागरे , विशिष्ट अतिथि सहायक महाप्रबंधक थॉमस तिरु और सुमन तिर्की जी उपस्तिथ हुए .
कार्यक्रम की शुरुवात द्वीप प्रज्वलित करके की गयी /
उप महाप्रबंधक जी का पुष्पगुच्छ दे कर रोहणी जी ने स्वागत किया और सहायक महाप्रबंधक जी को गरिमा जी ने पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया !
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्तिथ तमाम सहकर्मियों ने बाबा साहब को पुष्प दे कर श्रद्धांजलि अर्पित की !
मंच का संचालन करते हुए बिनोद कुमार बेदिया जी ने संछिप्त में बाबा साहब जी की जीवनी और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ! तत्पश्चात थॉमस तिरु जी , सुमन तिर्की जी और रोहिणी जी ने मंच में आ कर अपने अपने विचार रखे ! सारे लोगों ने शपथ लिया की बाबा साहब के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना सहयोग देंगे और अपने आस पास जरूरतमंदो को मदद करेंगे आगे बढ़ने में !कार्यक्रम का अंत कविता जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुवा !
इस कार्यक्रम में अनुरंजन एक्का, रंजन किस्सपोट्टा , अमर बाखला , दिनेश शिंकु , रोहित कुजूर , सेमसन एक्का , ऑगस्टीन कुजूर , लखींद्र मंडी , संजय कुमार ,और विजय बारा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *