स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ बना ‘सर्प आतंक का अड्डा’, परमजीत तिवारी की फुर्ती से बची बच्चों की जान

गारु : बारेसाढ़ स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय  में उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों की नजर परिसर में पड़े सांप के केचुल पर पड़ी। कुछ ही देर बाद वही सांप स्कूल की छत के एक कोने में छिपा हुआ दिखाई दिया, जिससे पूरे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बच्चे सहम गए, शिक्षक भी दहशत में आ गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गए और शुरू हुआ एक हाई-वोल्टेज सर्प रेस्क्यू ऑपरेशन।करीब 3 घंटे तक चले इस जोखिम भरे अभियान में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हर पल खतरा मंडरा रहा था, लेकिन परमजीत तिवारी ने हिम्मत और धैर्य का परिचय देते हुए वनकर्मी अमन गुप्ता के साथ मिलकर आखिरकार सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।इस रेस्क्यू अभियान में वाइल्डलाइफर शेरा गुप्ता, ट्रैकर इमरान हाशमी, अमन गुप्ता, ग्रामीण आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई।बताया जा रहा है कि यह सांप पिछले 10 दिनों से स्कूल परिसर में छिपा हुआ था,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी।रेस्क्यू के बाद स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ही बड़ी दुर्घटनाओं को टालने का सबसे बड़ा हथियार है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *