कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान बरकरार रखना मेरी पहली प्राथमिकता : राजेश ठाकुर

रांची : संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी का पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन सह संवाद कार्यक्रम तुपुदाना के विल्ला बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक संजय लाल पासवान तथा प्रदीप तुलस्यान उपस्थित हुए।
जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा की अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी भावना से प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को अवगत करवाया। एआईसीसी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में यह संवाद कार्यक्रम का आयोजन एक साथ हो रहा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत होकर संगठन को सशक्त करना। आज के संवाद कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 24-04-2022 को रांची जिला के सभी प्रखंडों में एक साथ प्रखंडस्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विधानसभा संयोजक एवं प्रखंड संयोजक बनाए गए। विधानसभा संयोजक के रूप में खिजरी विधानसभा के लिए सुनील उरांव, मांडर विधानसभा के लिए लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, कांके विधानसभा के लिए मनोज लकड़ा,सिल्ली विधानसभा के लिए अजय साहू तथा तमाड़ विधानसभा के लिए शाहिद अंसारी का मनोनयन किया गया।
आज के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान बरकरार रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए कांग्रेस के संगठन को और सशक्त और धारदार बनाना है।इस हेतू जिला से लेकर प्रखंड के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक संजय लाल पासवान ने संगठन सशक्तिकरण अभियान के विषय में सभी बातों को विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि पार्टी आगामी चुनाव के लिए गंभीर है इसीलिए कार्यकर्ताओं को भी गंभीरता पूर्वक संगठन के काम में लग जाना चाहिए।
अन्य विशिष्ट अतिथि प्रदीप तुलस्यान ने अपने संबोधन में कहा कार्यकर्ताओं की बात सरकार के स्तर पर जरूर सुनी जानी चाहिए यह सुनिश्चित हो।संगठन और सरकार में बेहतर समन्वय से ही पार्टी और जनता को लाभ मिलेगा।

आज के इस संवाद कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में खगेन चंद्र महतो एवं के. के. शुक्ला भी उपस्थित थे।
आज के संवाद कार्यक्रम को राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. राकेश किरण महतो, अजय नाथ शाहदेव, सन्नी टोप्पो, राजेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी,अमुल्य नीरज खलखो,मदन मोहन शर्मा,मेरी तिर्की,सुनील उरांव,माधो कच्छप,सुंदरी तिर्की, अर्चना मिश्रा,अजय साहू, नागेंद्र नाथ गोस्वामी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर महतो ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज लकड़ा ने किया।
इस अवसर पर शाहीद अंसारी,अईनुल हक अंसारी, सुरेश साहू,जाकीर अंसारी, मुमताज खान, अशोक गोप, संजर खान, राजेश सिंह विनोद मुंडा,तुलसी खरवार, एतवा उरांव, नागेश्वर महतो, अजगुत महतो, मनोहर प्रसाद महतो, शिव उरांव, संदीप उरांव ,महादेव उरांव, सलीम अंसारी ,खलील अंसारी सहित सैकड़ों नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *