तमाड़ बस स्टैंड के पास ‘बद्री लॉज’ का भव्य उद्घाटन, व्यापारियों में खुशी की लहर
खूंटी : खूंटी रोड स्थित तमाड़ बस स्टैंड के पास बुधवार को ‘बद्री लॉज’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह लॉज यात्रियों और शहरवासियों के लिए ठहरने, खाने और नाश्ते की उत्कृष्ट सुविधा से सुसज्जित है। खूंटी मेन रोड पर इस स्तर का यह पहला लॉज होने से व्यापारियों और आम लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में आंदोलनकारी नेता जावेद पाशा, जिला परिषद सदस्य सुशील संगा और मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता सयूम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लॉज का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बद्री प्रसाद साहू के अथक प्रयास और समर्पण से खूंटी को एक नई पहचान मिली है। शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधा वाले इस लॉज से न केवल यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में होटल मालिक बद्री प्रसाद साहू, मांझी होटल के मालिक रमेश मांझी, विनोद गौक्षू, एडवर्ड हंस, राजकुमार प्रसाद, आलोक, रितेश डूगडूग, राजेश महतो, महावीर महतो, साबिर अंसारी, विजय राम, अजीत कुमार साहू सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



