लोकसभा मे मनरेगा बिल का नाम बदल कर जी राम जी बिल पास कराए जाने पर झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन  

गणादेश ,रांची :केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा बिल को हटाकर के जी राम जी”बिल 2025 लोकसभा से  जबरन पास कराए जाने के विरोध में, झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति ,द्वारा रांची जिला मुख्यालय के कचहरी ,स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क, में एकदिवसीय धरना का कार्यक्रम ,रांची जिला के संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम के अध्यक्षता में किया गया।धरना कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वाकांक्षी अधिनियम को खत्म करके भारतीय जनता पार्टी जो” जी राम जी”बिल ला रही हैं, उससे करोड़ों गांव में बसने वाले गरीब मजदूर, किसानों, को सिर्फ नुकसान के अलावा कुछ नहीं होगा ।करोड़ो अकुशल मजदूर इससे प्रभावित होंगे। इसलिए यह काला बिल केंद्र सरकार जल्द से जल्द वापस ले।

 केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य इस बिल का विरोध करते हुए कहा कि ,इस बिल से गरीब मजदूरों को तो नुकसान होगा ही, यह सीधे-सीधे राज सरकार के शक्ति और अधिकार को खत्म करने के लिए साजिश भी है। मुंह में राम-राम बगल में छुरा यही बीजेपी की कथनी और करनी है।

 राज्यसभा सांसद,डॉ महुआ माजी ने कहा कि आज का यह महा धरना कार्यक्रम ऐलाने जंग है,सड़क से संसद तक झारखंड मुक्ति मोर्चा कमर कस के इस बिल के खिलाफ मैं लड़ने को तैयार है।

  संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम ने कहा कि इस बिल के माध्यम से भाजपा की केंद्र वाली सरकार सीधे तौर पर उन राज्यों को टारगेट कर रही है जहां भाजपा की सरकार नहीं है इस बिल में राज्य सरकार के अधिकारों को खत्म कर दिया जा रहा है ,और जहां भाजपा चाहेगी जी राम जी मिल के आधार पर गरीबों को वही काम मिलेगा तो सीधे तौर पर झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *