झामुमो केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में संगठन मजबूती सहित कई मुद्दे पर चर्चा

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को राजधानी रांची के सोहराय भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने किया।

वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित हुए। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती,सदस्यता अभियान की प्रगति सहित कई मुद्दे पर चर्चा हुई। खासकर 12 अक्टूबर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की फिर से शुरुआत हो रही है। इसपर भी चर्चा हुई। वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी रणनीति बनी। भाजपा को उनके ही भाषा में कैसे जवाब दिया जाय,इसपर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक में पार्टी के सभी विधायक, एमपी,जिला अध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सेवा भावना से काम करना होगा। वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तरह इस बार भी राज्य सरकार राज्य के कोने-कोने में 12 अक्टूबर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु अभियान चला रही है। जनभागीदारी से किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। लोगों को योजना का लाभ देने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। आप सभी की यह कोशिश रहे कि कोई जरूरतमंद किसी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कार्य समिति की बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव बिनोद पाण्डेय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी,रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम,सौरभ,खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद,राहुल केशरी सहित कई झामुमो ने नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *