जेसीआई रांची ने भगवान महावीर जयंती पर भव्य ‘महावीर जयंती कैंप’ का किया आयोजन
रांची : युवा उद्यमियों की अग्रणी संस्था जेसीआई रांची द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर आज ‘रतनलाल जैन कॉम्प्लेक्स, रातू रोड’ में एक विशेष ‘महावीर जयंती कैंप’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेसीआई के इस वर्ष के विजन ‘Lead • Connect • Evolve ’26’ के अंतर्गत समाज सेवा और करुणा के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
कैंप का शुभारंभ सुबह 08:30 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के ‘सत्य एवं अहिंसा’ के सिद्धांतों को याद करते हुए विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया गया। जेसीआई रांची की टीम ने इस आयोजन के माध्यम से भगवान महावीर के प्रेरक जीवन और उनके शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची की प्रबंध कार्यकारिणी समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से:
JC अभिषेक जैन : अध्यक्ष ,JC साकेत अग्रवाल : सचिव ,JC अनुभव अग्रवाल : उपाध्यक्ष – कम्युनिटी, JC ऋषभ छपरिया : निदेशक – कम्युनिटी आउटरीच शामिल थे।इस विशेष परियोजना का नेतृत्व प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी JC अनीश जैन और को-प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी JC हेमंत जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष JC अभिषेक जैन ने कहा, “भगवान महावीर का जीवन हमें अहिंसा और अपरिग्रह का मार्ग दिखाता है। जेसीआई रांची हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और इस कैंप के जरिए हमारा प्रयास समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहायता पहुँचाना है।”
प्रोजेक्ट चेयरमैन अनीश जैन ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महावीर के आदर्श आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के समापन पर समाज के प्रति निरंतर सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता ने दि ।



