खाने में रोजाना चार ग्राम ही नमक का करे इस्तेमाल और उच्च रक्तचाप की बीमारी से रहे दूर : डॉ. डीके सिंह
विश्व रक्तचाप दिवस पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन
रांची : विश्व रक्तचाप दिवस पर शुक्रवार को होटल होराइजन में एसोसियन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन” किया गया। इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. डीके सिंह और डॉ. संजय सिंह ने कहा कि इस भागदौड़ के जीवन और अनियमित खान पान से लोगों में बीपी और शुगर की बीमारी का होना आम बात हो गई है। उच्च रक्तचाप को सही तरीके से जांच कराने की जरूरत है। साथ ही इसे नियंत्रित करने के लिए खाने में बहुत कम नामक का इस्तेमाल करें। खाना खाने में ऊपर से कभी नामक का इस्तेमाल नहीं करे। साथ ही नियमित व्यायाम करे,फल जरूर खाए। उन्होंने रक्तचाप के मरीजों में होने वाली जटिलताओं के बारे में बताया और हाई ब्लड प्रेसर के मरीजों को क्या-क्या सावधानियाँ बरती चाहिए उनके बारे में भी बताया।
रांची के जाने माने फिनिशियास डी० डी० के सिंह और डॉ. संजय सिंह ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि पाँच मुद्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
जिसमें खान-पान, व्यायाम मावलम तनाव, नशामुक्ति, और दवार्डमों के नियमीत सेवन पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि आजकल बच्चों में भी हाई ब्लड प्रेसर की बीमारी होने लगी। इसका कारण है अधिक देर रात तक जागना,मोबाईल का अधिक इस्तेमाल करना सहित की कारण है। बच्चों फिजिकल गेम के लिए प्रेरित करे। इसके अलावा उसे पढ़ाई के लिए अधिक दवाब नहीं डाले। हमेशा उसका उत्साहवर्धन करे।
इस अवसर पर यशराज,लक्ष्मीकांत सहित की लोग मौजूद थे।



