द टीम ‘ने जेएससीए चुनाव को लेकर मेनीफेस्टो जारी किया,कहा-जो वादा करेंगे उसे हर हाल मे पूरा करेंगे
रांची : झारखंड क्रिकेट एसोसिएसन संघ के चुनाव में द टीम ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में अपना मेनीफेस्टो जारी किया है।वहीं द टीम में अध्यक्ष के प्रत्याशी अजय नाथ शहदेव ने कहा कि जेएससीए चुनाव को लेकर हमारी टीम ने आज अपना मेनीफेस्टो जारी किया है। मेनीफेस्टो के मुताबिक जो भी हमलोगों ने वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा उनकी टीम जेएससीए को पारदर्शी बनाना चाहती है। इसके लिए मीडिया के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। ताकि राज्य की जनता तक जेएससीए की कामकाज की खबरें पहुंच सके . उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम का फोकस पहले दिन से से क्रिकेट का विकास रहेगा। द टीम राज्य में क्रिकेट को सुचारू रूप से चलाना चाहती है।
कमिटी के संजय जैन ने मेनीफेस्टो को पढ़ते हुए कहा कि जो पुराने और अनुभवी क्रिकेटर रहे हैं उनके साथ बैठक कर इस मेनीफेस्टो को तैयार किया गया है। जीतने भी क्रिकेटर हैं उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे। जो भी चयनित खिलाड़ी होंगे उसके चयन मे पूर्णरूप से पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए हमारी टीम में एक्सपर्ट हैं। सभी फॉर्मेट एक्ससेल करेंगे। झारखंड में क्रिकेट अकादमी खोला जाएगा। झारखंड के रांची और जमशेदपुर में अल्ट्रा मॉडल खोला जाएगा। जिसमें हमलोग बेहतर संसाधनों के साथ टेक्नोलॉजी दे पाए। जितमें भी स्कूल,कॉलेज हैं उनको भी लीग मैच में शामिल करेंगे। बीसीसीआई से और भी बेहतर तालमेल बनाएंगे। झारखंड पूरे ईस्टर्न इंडिया में क्रिकेट का एक हब होने वाला है। सभी जिले में डोमेस्टिक क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाएगा।
झारखंड प्रिमियर लीक को वापस रीवाईव करेंगे। इसमें महिलाओं को उतारेंगे। वुमन क्रिकेट टीम को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा एक अलग यूनिट का गठन करेंगे जो क्रिकेट प्रतिभाओं को तरासने का काम करेगी। हमलोग इस पूरे प्लान के साथ काम करेंगे। हमारे यहां नेशनल लेबल के इम्पायर हैं उनके अनुभव को यूज करेंगे। इस अवसर पर संजय पाण्डेय सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।



