एनटीपीसी के मृतक संवेदक बलबीर की पत्नी को सौंपा दस लाख रुपए का चेक
भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव के श्रम कल्याण योजना के तहत कार्यरत संवेदकों को अब आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को दस लाख रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि संवेदकों द्वारा योजना में किए गए अंशदान से दी जाती है।इसी कड़ी में पहली बार मंगलवार को श्रम कल्याण कार्यालय, कहलगांव में आयोजित एक बैठक में एनटीपीसी के सौरभ कुमार AGM (HR), विकेश कुमार (DGM), भाष्कर गुप्ता (AGM), अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद सिंह, विवेकानंद सिंह, अमरेंद्र सिंह, राजेश भगत, अनुज सिंह, राकेश मंडल, पूनम देवि की उपस्थिति में स्व. बलबीर सिंह की पत्नी सुसमा सिंह को दस लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
गौरतलब है कि 21 जनवरी 2025 को एनटीपीसी कहलगांव में मेकेनिकल संवेदक के रूप में कार्यरत बलबीर सिंह (52 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया था। वे पिछले कई वर्षों से संविदा पर सेवा दे रहे थे।
श्रम कल्याण योजना के अंतर्गत यह निर्णय पहले ही लिया जा चुका है कि कहलगांव में न्यूनतम दस वर्षों से कार्यरत संवेदकों की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को सांत्वना स्वरूप दस लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
यह पहल देशभर में मज़दूरों और संवेदकों के बीच सहयोग, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रथम अनुकरणीय उदाहरण है। मज़दूर और संवेदक जब एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो वे एक-दूसरे के दुख-सुख में सहभागी बनते हैं, जिससे एक मजबूत सामाजिक ढांचा विकसित होता है।



