महागठबंधन में शामिल कांग्रेस,राजद,रालोजपा एवं वामदलों ने बिहार बंद के दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन
सहरसा :महानगर राष्ट्रीय जनता दल इंडिया गठबंधन ने बिहार बंद के आह्वान पर मतदाता पुनरीक्षण और केंद्र सरकार के नीतियों के विरुद्ध, ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सहरसा बंद सफल रहा। इंजीनियर कौशल यादव महानगर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस जो शहर के विभिन्न चौराहे बाजार में जाकर दुकानदार भाइयों से बंद करने हेतु अपील कर रहे थे। बंद के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से सभी दुकानदार ने बिहार बंदी में काफी सहयोग किया। मुख्य तौर पर शंकर चौक पर चारों तरफ से बंद कर केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारे लगाए गए। राष्ट्रीय जनता दल इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पैदल मार्च भी शहर के विभिन्न मार्ग में भ्रमण कर केंद्र एवं चुनाव आयोग के गलत नीतियों के विरुद्ध नारे लगा रहे थे। बंद को सफल करने में महानगर रजत के इंजीनियर कौशल यादव जिला अध्यक्ष महानगर राष्ट्रीय जनता दल सुमन कुमार सिंह प्रदेश युवा महासचिव, भारत यादव जिला अध्यक्ष युवा, रजत मोहम्मद,जमशेद आलम, प्रधान महासचिव रमेश कुमार शर्मा, बबीता देवी, कुंदन कुमार यादव, चिंटू कुमार गुप्ता, मोहम्मद जावेद अनवर चांद, जिला प्रवक्ता राजा मोहम्मद साहिल, वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद फहीम खान, मोहम्मद कुदुस, मोहम्मद अब्दुल नकीम,धानेश्वर शर्मा, बिनोद यादव, मुकेश यादव, ललटु यादव सहित अन्य राजद नेता मौजूद थे।आज के बंद में जिला अध्यक्ष प्रो।मो0।ताहिर उपमेयर उमर हयात,गजेंद्र यादव अड़हुल देवी,धीरेन्द्र यादव, गौतम कृष्णा,धनिकलाल मुखिया,जावेद अनवर चांद, भारत यादव,सुमन सिंह,कौशल यादव,टुनटुन शर्मा, ताबिश मेहर, गोविंद दास तांती,पवन शर्मा ,ओमप्रकाश नारायण,मुकेश झा,मनीष कुमार,प्रेमलाल सादा, तेजनारायण यादव,भीम भारती,मो साहिल,एवं भारी संख्या में महागठबंधन के नेता बंद को सफल बनाने में लगे रहेआज महागठबंधन का बिहार बंद के विरोध में सहरसा बाजार पूर्ण बंद रहा। प्रदेश महासचिव सुमन सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल का जाता बाजार के रिफ्यूजी कॉलोनी तिरंगा चौक तिवारी चौक पशु चौक थाना चौक गांधी पथ गजला पंचवटी बस स्टैंड बाजार को मोटरसाइकिल घूम घूम कर बंद कराया गया । मोटरसाइकिल जुलूस में नगर अध्यक्ष कौशल यादव राजीव गुप्ता विक्रम यादव गौरव यादव मोहम्मद जमशेद आदि युवाओं ने सहयोग कियाl
कांग्रेस द्वारा चक्का जाम और बंद में शामिल हुआ
राज्यव्यापी बंद के मद्देनज़र सहरसा में महागठबंधन का भी बंद और चक्का जाम में कांग्रेस पार्टी भी जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में शामिल हुई।इस बंद में अखिल भारतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक राज बहादुर निषाद,मनोज गौतम,कार्यकारी अध्यक्ष तारनी ऋषि देव,प्रदेश प्रतिनिधि राम सागर पाण्डेय, मो नईम उद्दीन,मनोज कुमार मिश्र,बद्री प्रसाद यादव,प्रेम लाल सादा, राम शरण कुमार,युवा नेता सुदीप कुमार सुमन, मृणाल कामेश,पंकज कुमार सिंह वीरेंद्र पासवान, मनीष कुमार,मृतुन्जय सिंह,जवाहर झा, पंकज पासवान, सिया शरण सादा,आदि ने भाग लिया।
राष्ट्रीय लोजपा भी विरोध प्रदर्शन में हुई शामिल
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विरोध में महागठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ताओं नें बिहार बंद के दौरान हाथ में झंडा बैनर लेकर शामिल हुए।इस दौरान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के जिलाध्यक्ष आशुतोष झा के नेतृत्व में बाजार बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया। श्री झा नें कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से गरीब पिछड़ों एवं दलितों को वोटर लिस्ट सें सत्यापन व पुनरीक्षण के नाम पर हटाना चाहती है।वही महागठबंधन को चुनाव में येन केन प्रकारेण सत्ता से दुर करना चाहती है।उन्होने कहा कि आधार कार्ड वोटर आई कार्ड के माध्यम सें पूर्व में हुए चुनाव की तरह इस बार भी पुराने मतदाता सूची के आधार पर कराये जाने की मांग की।इस अवसर पर लोजपा पारस के प्रदेश महासचिव सह सहरसा प्रभारी प्रदीप पासवान,दलित सेना जिलाध्यक्ष रामविनय पासवान, नवहट्टा प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सिंह, सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,रमेश सादा,बीमा देवी,रेखा देवी, ललिता देवी सहित अन्य मौजूद रहें।



