भोजपुर के सन्देश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी !

भोजपुर(आरा)भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा 15 नंबर बालू घाट के समीप बगीचे में बैठे मजदूर पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण 6 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गौरतलब हो कि सभी मजदूर रेपुरा ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बगीचे में बैठे थे। उसी वक्त आकाश से बिजली अचानक गिरी।जिसके चपेट में आने से 6 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिसमें अमित चौधरी, पिता बिंदा चौधरी, हरेंद्र चौधरी ,पिता राजदेव चौधरी, कंचन चौधरी, पिता स्वर्गीय विधु चौधरी, राम विनय चौधरी, पिता स्वर्गीय केदार चौधरी, साहब चौधरी पिता द्वारिका चौधरी ,अमलेश चौधरी पिता देवनंदन चौधरी।ये सभी मजदूर रेपुरा ग्राम के बताए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण की मदद से सभी लोगों को संदेश रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी लोगों को डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 6 मजदूर में चार का स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। जहां संदेश रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि सभी लोगों को आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *