नगर निकाय चुनाव: अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया चुनाव चिन्ह

रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 अंतर्गत शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर एवं वार्ड पार्षद तथा बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर पद हेतु 11 अभ्यर्थियों को आवंटित चुनाव चिन्ह निम्न प्रकार है :-*

  1. किरण कुमारी एयर-कंडीशनर
  2. देवी दयाल मुंडा-छड़ी
  3. प्रवीण कच्छप-चूड़ियां
  4. विनोद कुमार बड़ाईक-बैटरी टॉर्च
  5. रमा खलखो-बेंच
  6. रोशनी खालको-बिस्किट
  7. सुजाता कश्यप-बक्सा
  8. सुजीत विजय आनंद कुजूर-ईंटें
  9. सुमनकांत तिग्गा-बाल्टी
  10. सुरेंद्र लिंडा-कैमरा
  11. सोनू खलखो-कारपेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *