प्रभात खबर में बड़ा बदलाव: अंकित शुक्ला बने ग्रुप एडिटर
रांची। प्रभात खबर में संपादकीय नेतृत्व में अहम बदलाव किया गया है। प्रबंधन ने वर्तमान मैनेजिंग एडिटर अंकित शुक्ला को प्रमोट करते हुए ग्रुप एडिटर (प्रिंट और डिजिटल) की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी विधिवत घोषणा बुधवार को की गई।
अंकित शुक्ला का पत्रकारिता में लगभग दो दशक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स से की थी। इसके बाद वे टाइम्स ऑफ इंडिया और जागरण आई नेक्स्ट से जुड़े। फिर दैनिक भास्कर समूह में उन्होंने 17 वर्षों तक काम किया, जहाँ वे चीफ सब एडिटर से लेकर स्टेट एडिटर (झारखंड और बिहार) तक की जिम्मेदारियाँ निभाते रहे।
भास्कर के बाद अंकित शुक्ला ने अमर उजाला, कानपुर में सीनियर एडिटर के रूप में कार्य किया। अब उन्हें प्रभात खबर में ग्रुप एडिटर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह कदम संगठन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



