भोजपुर के चर्चित होम्योपैथिक डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद का निधन

भोजपुर(आरा)भोजपुर जिले के चर्चित प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ योगेंद्र प्रसाद का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने लगभग 93 वर्ष की उम्र में आरा शहर के नवादा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से चिकित्सा जगत समेत पूरे शाहाबाद में शोक की लहर फैल गई। गौरतलब हो कि डॉ योगेंद्र प्रसाद जी सर्वसुलभ होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में चर्चित रहे थे।बिहार ही नहीं देश के चर्चित होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने अपना पहचान स्थापित किया है ।भोजपुर जिले में गरीब व साधारण लोगों के इलाज हेतु प्रख्यात डॉक्टर के रूप में मशहूर योगेंद्र प्रसाद काफी लोकप्रिय थे।वहीं आरा शहर के नवादा में उनका क्लीनिक है। जहां से वे गंभीर से गंभीर बीमार मरीजों का इलाज करके ठीक कर देते थे। जिसके कारण वह आम लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर भोजपुर जिला वासियों ने शोक जताते हुए कहा कि अब वह हमारे बीच नहीं है। उनकी कमी हमेशा समाज को खलेगी। डॉक्टर साहब का अंतिम संस्कार आरा के गांधी घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।जहां उनके पुत्र होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने उनको मुखाग्नि दी। वही आरा शहर के नवादा स्थित आवास पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *