डीसी ने आंतरिक संसाधन एवं टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक की,दिए निर्देश  

रांची :उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को आंतरिक संसाधन एवं टास्क फोर्स (खनन, उत्पाद एवं परिवहन) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने आंतरिक वित्तीय संसाधनों जैसे परिवहन, राज्यकर, खनन, मत्स्य, बाजार समिति, निबंधन, उत्पाद, नीलाम पत्र आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने राजस्व संग्रहण को और सुदृढ़ बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने के साथ लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय स्थापित कर राजस्व वृद्धि हेतु ठोस पहल करें, राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यवाही को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग एवं मासिक समीक्षा के माध्यम से कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने को भी कहा। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई से जिला स्तर पर आंतरिक संसाधन सुदृढ़ होंगे और विकास कार्यों को गति मिलेगी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *