रांची में राहुल सिंह गिरोह के साथ पुलिस मुठभेड़,एक अपराधी घायल
रांची: राजधानी रांची के विधानसभा इलाके में मंगलवार को राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें राहुल सिंह गिरोह के एक अपराधी को पैर गोली लगी।
यह अपराधी कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।


