झुमरीतिलैया में एक महिला ने ई-रिक्शा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया
रांची: झुमरीतिलैया में एक महिला ने ई-रिक्शा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। दरअसल महिला ई रिक्शा यानी टोटो पर सवार होकर प्रसव के लिए एक निजी क्लीनिक जा रही थी, तभी रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने लगी और देखते ही देखते महिला ने ई रिक्शा में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। वही दूसरी तरफ एएनएम प्रियंका कुमारी की नजर बच्चों को जन्म दे रही उक्त महिला पर पड़ी। इसके बाद एएनएम ने महिला के दूसरे बच्चे का सुरक्षित प्रसव कराया और महिला समेत दोनों नवजात को एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में ही ई रिक्शा में प्रसव के बावजूद महिला और दोनों बच्चे सुरक्षित है। इधर रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा और प्रसव होते देख काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। एएनएम ने बताया कि रास्ते में ही प्रसव के बावजूद दोनों नवजात और महिला सुरक्षित है और आगे की जांच व इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।



