विस्थापितों के हक और अधिकार के लिए सरकार कार्य कर रही है : फागु बेसरा

बड़कागांव : विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में विस्थापित समिति न्यू बिरसा के द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज बेसरा एवं संचालन सचिव जितन मुंडा ने किया। कार्यक्रम में मंत्री का दर्जा प्राप्त फागु बेसरा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह परिवहन प्राधिकार के सदस्य संजीव बेदिया का गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फागु बेसरा ने कहा कि राज्य की महागठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विस्थापितों के हक कर अधिकार के लिए एवं यहां की जनता के लिए कार्य कर रही है।विकास की लंबी लकीर खींची जा रही है।कंपनी 1 करोड़ का तक का ठीका विस्थापितों को दे। ‌बी.जी.आर. कंपनी विस्थापितों को विभिन्न तरह के आरोप लगाकर उसे काम से निकालना बंद करे।व कंपनी शोषित एवं प्रताड़ित करना बंद करें। ने बिरसा पोटंगा में विजय आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा ट्रांसपोर्टिंग के माध्यम से खदान से ही कोयला रेलवे साइडिंग को भेजा जाता है जिसके कारण सीसीएल प्रबंधक द्वारा रोड सेल में कोयला उपलब्ध नहीं करा पाता है फल स्वरुप रोजगार में बाधा उत्पन्न हो जाती है।झारखंड सरकार के गाईडलाइन के अनुसार आउटसोर्सिंग कंपनी में यहां के विस्थापितों को 75% स्थानीय को नौकरी देना है लेकिन बीजीआर कंपनी द्वारा ऐसा नहीं किया गया यह मात्र 25% लोगों को काम दिया गया है।वहीं विशिष्ट अतिथि संजीव बेदिया ने कहा कि विस्थापितों को हक कार अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए सीसीएल प्रबंधक द्वारा पतंगा के बर टोला जो जो टोला मुर्गा टोला एवं पोर्टल का बस्ती को अब तक आधा अधूरा पुनर्वास किया गया है।रोड अत्यंत खराब है पानी बिजली की सुविधा नहीं दिया गया है।मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष मंडली संरक्षक झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा अध्यक्ष सूरज बेसरा , सचिव जितन मुंडा , कोषाध्यक्ष संजय करमाली , पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी , झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष बरका सयाल गणेश गंझू , उप मुखिया रविंद्र सोरेन, संतोष सिंह , रैयत विस्थापित मोर्चा सचिव मोहन सोरेन , सचीव विनोद हेब्रम , सदस्य राजू करमाली , संतोष कुमार सिंह , मनोज मुंडा विश्वनाथ मांझी,सन्नी सोरेन , जुरा सोरेन‌, गोविंद मांझी‌ , बेनी लाल सोरेन , महावीर मुर्मू , पंकज हेंब्रम , विजय सोरेन , सुखराम बेसरा , आनंद बेसरा एवं वंशी मुर्मू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *