तेजस्वी यादव के जंगलराज लाने के मंसूबो को जनता कुचल देगी :योगी आदित्यनाथ

अनूप कुमार सिंह,पटना/आरा। बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। गड़हनी की चुनावी सभा में यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा मौजूद थे।

गौरतलब हो कि अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। फोर लेन व एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सभी क्षेत्रों  आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। बिहार समृद्धि व विकास की नई कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन का लाभ दिया है। पचास करोड़ लोगो को मुफ्त स्वास्थ्य का लाभ दिया है। 12 करोड़ लोगों को मुफ्त शौचालय का लाभ मिला है।वहीं  तेजस्वी यादव बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। बिहार को फिर से जंगलराज में झोंकना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता अब किसी भी सूरत में जंगलराज के दौर में जाने को तैयार नहीं है। उन्होंने अगिआंव की जनता से आगामी 6 नवंबर को कमल का बटन दबाकर एनडीए उम्मीदवार महेश पासवान को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगिआंव में अब लाल सलाम की जगह जय श्री राम का नारा लगेगा। राजद कांग्रेस व माले विकास विरोधी हैं। ये ताकतें सनातन का विरोध करती हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर का विरोध करती है। बिहार को आतंक व अन्याय के राज में बदलना चाहती है। लेकिन अगियांव व बिहार के लोग पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में किये जा रहे विकास के साथ हैं।सुशासन व अमन चैन के साथ हैं। आगामी 14 नवम्बर को बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अगियांव से महेश पासवान को विजयी बनाकर बिहार में सुशासन व विकास फिर से सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। भारी बारिश व तेज हवाओं के बावजूद हजारों की संख्या में ग्रामीण योगी आदित्यनाथ के स्वागत में पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *