सड़क हादसे के घायलों से मिले सरना समिति के सदस्य, सरकार से मुआवजे की मांग
रांची: केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने रिम्स पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों को फल, पानी और आर्थिक सहायता प्रदान की तथा मृतकों के परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया।यह हादसा गुरुवार को उस वक्त हुआ था जब बिरडीह गांव से बुंडू के ताऊ मैदान में “आदिवासी जनाक्रोश रैली” में शामिल होने जा रहे लोगों का सवारी वाहन रांची–टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर गोसाईडीह के पास पलट गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए।अध्यक्ष बबलू मुंडा ने इस घटना के लिए झारखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कुरमी-कुड़मी को आदिवासी दर्जा देने के मुद्दे को लेकर सरकार की लापरवाही से यह आंदोलन हुआ और हादसा घटित हुआ। उन्होंने मृतक परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घायलों को 2-2 लाख रुपये सहायता देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य पहान जगलाल पहान, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा सहित कई सदस्य मौजूद थे।



