करोड़ों रुपए की योजना से पतरातु घाटी का किया जा रहा है विकसित

पतरातू : झारखंड पर्यटन विभाग ने पतरातू घाटी एवं पलानी झरना सहित झारखंड के कई पर्यटन क्षेत्र के विकसित एवं पर्यटकों को आकर्षित करने के कार्य की योजना को धरातल पर उतारने की कार्य योजना संचालित की जा रही है। उनमें पतरातू क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र का केंद्र बिंदु बनाने जा रहा है। साथ ही पर्यटन के क्षेत्र का केंद्र बिंदु बने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने मिलकर पतरातू क्षेत्र का विकास करने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपए खर्च की योजना का बजट पास किया था। जिसमें 100 करोड़ की योजना पर कार्य चल रहा है। अब उसे दूसरे फेज के लिए सरकार पतरातू घाटी और पलानी झरना में रोपवे लगाने के लिए विभिन्न कंपनियों से डीपीआर तैयार करने के लिए पर्यटन विभाग को निविदा जारी करने का आदेश दिया गया है। कंपनियों को 5 साल तक संचालन एवं रखरखाव करना होगा। अभी पलानी झरना को सुंदरीकरण करने के लिए कार्य में तेजी लाने का कार्य किया जा रहा है। रोपवे बनने से पतरातू घाटी एवं पलानी झरना में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उक्त बातों की जानकारी महेंद्र कुमार महतो वरीय भाजपा नेता बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *