झारखंड में 27 दंत चिकित्सकों का तबादला, विभिन्न जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुई नई पदस्थापना
रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित दंत चिकित्सकों एवं वरीय दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। विभाग की ओर से 31 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 27 दंत चिकित्सकों को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार डॉ. मृणालिनी एक्का को किस्को, लोहरदगा से काठीकुण्ड, दुमका, डॉ. प्रेरणा स्त्रोत को कुडू, लोहरदगा से ईटखोरी, चतरा, डॉ. प्रीति किरण को चान्हो, रांची से गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां तथा डॉ. निखत परवीन को तमाड़, रांची से नारायणपुर, जामताड़ा भेजा गया है। डॉ. राजेश प्रसाद का नावाडीह, बोकारो से नाला, जामताड़ा और डॉ. नेहा वर्मा का चंदनकियारी, बोकारो से बरहरवा, साहेबगंज तबादला किया गया है।
इसी तरह डॉ. शालिनी शर्मा को ईटखोरी, चतरा से तोरपा, खूंटी, डॉ. अरुण अंशु को केरेडारी, हजारीबाग से तमाड़, रांची, डॉ. झूलन दास को चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम से बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम तथा डॉ. सुमित्रा हांसदा को गोईलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम से सेन्हा, लोहरदगा पदस्थापित किया गया है।
वरीय दंत चिकित्सक डॉ. शरद कुमार को सदर अस्पताल, देवघर से अनुमंडलीय अस्पताल, नगरउंटारी, गढ़वा भेजा गया है। वहीं डॉ. रमण कुमार गुप्ता को काठीकुण्ड से किस्को, डॉ. रविदिता रानी को गम्हरिया से चान्हो तथा डॉ. कुमार अर्णव स्वरूप को नारायणपुर से तमाड़ स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा डॉ. गुनीता लोईतोंगबम को नाला से नावाडीह, डॉ. ऋषभ देव को बरहरवा से चंदनकियारी, डॉ. अंकिता कुमारी को तोरपा से ईटखोरी, डॉ. जीनत अफरोज को बंदगांव से चाकुलिया और डॉ. रंजीता कच्छप को सेन्हा से गोईलकेरा पदस्थापित किया गया है।
डॉ. मुकेश कुमार सिंह को सदर अस्पताल गोड्डा से गोबिंदपुर, धनबाद तथा डॉ. तोयज कुमार शुक्ला को गोबिंदपुर से सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया है। डॉ. निकेत कुमार चौधरी को सदर अस्पताल बोकारो से एसएसएलएनटी अस्पताल धनबाद, डॉ. कुमार मोहन को बरहेट से सारठ, देवघर और डॉ. सुमिति को मधुपुर से बरहेट, साहेबगंज पदस्थापित किया गया है।
विभाग ने सभी संबंधित दंत चिकित्सकों एवं वरीय दंत चिकित्सकों को 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अभ्यावेदन के आधार पर स्थानांतरित या पदस्थापित चिकित्सकों को स्थानांतरण यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। वहीं जिन दंत चिकित्सकों का कहीं पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।


