मंत्री दीपिका पांडेय ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
गणादेश,रांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को भागलपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण, एकता और सुशासन के उनके संदेश को नमन करते हुए कहा कि “सरदार पटेल जी की दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी भारत के विकास का मार्गदर्शक है।”
प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा साथियों से संवाद करते हुए जनसम्पर्क अभियान चलाया। मंत्री ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में जनता की भागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति है, और ऐसे अवसर हमें अपने कर्तव्यों और संकल्पों को दोहराने का अवसर देते हैं।
इसके साथ ही, भागलपुर सिविल कोर्ट पहुँचकर उन्होंने अधिवक्ताओं से भेंट की और न्याय, पारदर्शिता व नागरिक अधिकारों के संरक्षण पर सार्थक चर्चा की। अधिवक्ता समुदाय को लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि “न्यायपालिका और जनप्रतिनिधि मिलकर ही एक संवेदनशील और उत्तरदायी शासन को साकार करते हैं।”
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी की यह यात्रा एकता, सेवा, जनसहभागिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके संकल्प को पुनः अभिव्यक्त करती है।



