एमपी में बिजली बिल माफ, गैस सिलेंडर रेट हाफ, महिलाओं को हर माह 1500

जबलपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सोमवार को जबलपुर से एमपी में चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने देश को कई सभ्यता, कई संस्कार दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं संस्कारों के आधार पर आधुनिक भारत आगे बढ़ा। बता दें कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए हमे छोड़कर चले गए और अपनी विचारधारा बदल लिए।
प्रियंका गांधी ने सभा में कई चुनावी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। उन्होंने कहा कि ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो, नहीं तो निकाल देंगे।
इससे पहले उन्होंने नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की। वह सोमवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *