नर्मदा की आरती करते प्रियंका ने कर दी बड़ी गलती, भाजपा ने कहा-ये हैं चुनावी हिंदू

भोपाल : प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश के जबलपुर में है जहां उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनावी शंखनाद किया। जबलपुर पहुंचने पर प्रियंका वाड्रा सबसे पहले नर्मदा घाट पहुंचीं और आरती में हिस्सा लिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी, जिस पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा है।
नर्मदा आरती के दौरान प्रियंका के एक तरफ कमल नाथ और दूसरी तरफ विवेक तन्खा खड़े थे। सभी नेता आरती कर रहे थे। प्रियंका ने नर्मदा जी की आरती उतारने के बाद आरती विवेक तन्खा को दी। इस दौरान आरती पूरी नहीं हुई थी, लेकिन प्रियंका ने खुद आरती ले ली।
जबकि नियमानुसार, आरती पूरी होने के बाद पहले भगवान को आरती दी जाती है, फिर खुद ली जाती है, लेकिन प्रियंका गलती कर कर गईं।
भाजपा ने यह वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा। मध्य प्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया-ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान लेते हैं। इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-भगवान से पहले खुद आरती लेना और देश से पहले गांधी परिवार की आरती उतारना, यही इन कांग्रेसियों की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *