गणादेश खासः आज ही के दिन धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की शूटरों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या

धनबाद: धनबाद के लिए 21 मार्च का दिन कई मायनों में अहम है। आज यानि 21 मार्च को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना 21 मार्च, 2017 को धनबाद के सरायढेला में हुई थी। हमलावरों ने नीरज के वाहन 67 गोलियां मारी थी। इस हमले में नीरज के साथ ही उनके तीन समर्थकों की भी माैत हो गई थी। इस घटना ने पूरे धनबाद को हिला कर रख दिया था। नीरज की हत्या के बाद उनकी पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह ने राजनीति में कदम रखा। साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। नीरज सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने बदला लेने के लिए राजनीति में कदम रखा। झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर 2019 में झरिया विधानसभा चुनाव लड़ा। रागिनी सिंह को चुनाव में पराजित कर अपने पति की हत्या का बदला लिया। रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह पर हत्या का आरोप है। इस मामले में संजीव सिंह धनबाद जेल में बंद हैं। संजीव सिंह, नीरज सिंह के चचेरे भाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *