प्लांट में कार्य करने के दौरान मजदूर की मौत

फोटो मृतक के परिजनों से मिलते भाजपा नेता
मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के रानीताली टोला निवासी दिहाड़ी मजदूर दयाकांत सिंह खरवार का निधन मध्यप्रदेश के खरगोन गांव स्थित प्लांट में काम करने के दौरान हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक एलएनटी कंपनी में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। प्रतिदिन की भांति प्लांट से लौटने के पश्चात रात्रि में खाना खाकर अपने रूम में सोया हुआ था। सुबह सहकर्मी मजदूरों ने देखा तो दयाकांत मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
शुक्रवार की शाम मृतक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। इधर दयाकांत की मौत की खबर मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को दाह संस्कार करने के लिए सहयोग राशि भी दिया। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवाकर पांडेय, चंचल दुबे, रविंद्र पासवान, मुखिया पति रमेश पासवान, प्रमुख पति प्रेम शंकर दुबे, शिव कुमार सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *